उत्तराखण्ड

Big Breaking:-पिथौरागढ़ की जोहार वैली में पर्यटन को मिलेगी नई उड़ान, बनेंगे आधुनिक ट्रेकिंग रूट और बढ़ेंगी सुविधाएं

पिथौरागढ़ की जोहार वैली में पर्यटन सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए नए ट्रेकिंग रूट विकसित किए जा रहे हैं। मिलम में आधुनिक कम्युनिटी सेंटर और रेस्टोरेंट भी बनाया जाएगा, जिससे साहसिक पर्यटन को नई गति मिलेगी।

पिथौरागढ़। हिमालय की गोद में बसे सीमांत क्षेत्र जोहार वैली में पर्यटन सुविधाओं के विकास की नई उम्मीद जगी है। क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पर्यटन विभाग की ओर से विभिन्न योजनाओं पर काम किया जा रहा है।

इसके तहत समुद्र तल से करीब 3500 मीटर की ऊंचाई पर स्थित मिलम में आधुनिक कम्युनिटी सेंटर और रेस्टोरेंट बनाया जाएगा। साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए क्षेत्र में नए ट्रेकिंग रूट भी विकसित किए जाएंगे।

जोहार वैली अपनी प्राकृतिक सुंदरता, हिमालय की ऊंची चोटियों, ग्लेशियरों और रोमांचक पैदल मार्गों के लिए विशेष पहचान रखती है। यहां पर्यटन की अपार संभावनाओं को देखते हुए पर्यटकों के लिए बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर दिया जा रहा है।

मिलम में कम्युनिटी सेंटर और रेस्टोरेंट के निर्माण से दुर्गम हिमालयी क्षेत्र में पहुंचने वाले पर्यटकों को सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। जोहार वैली में साहसिक पर्यटन को नई गति देने के लिए तीन महत्वपूर्ण ट्रेकिंग रूट विकसित करने की योजना है।

इसके तहत बर्फू से बूर्फूधार तक 50 लाख रुपये की लागत से ट्रेकिंग, नंदा देवी से मर्तोली तक भी 50 लाख से ट्रेकिंग मार्ग और नंदा देवी बेस कैंप तक पहुंचने के लिए 89 लाख रुपये की लागत से ट्रेकिंग रूट तैयार किया जाएगा।

इन ट्रेकिंग मार्गों के विकसित होने से हिमालयी क्षेत्र में ट्रेकिंग के शौकीन पर्यटकों को बेहतर अवसर मिल सकेंगे। साथ ही क्षेत्र के प्रमुख प्राकृतिक और पर्यटन स्थलों तक पहुंच को सुविधाजनक बनाने में भी मदद मिलने की उम्मीद है।

65 किलोमीटर सड़क बनने के बाद पर्यटन विकास पर जोर

मुनस्यारी के धापा बैंड से बीआरओ की ओर से करीब 65 किलोमीटर सड़क का निर्माण किए जाने के बाद जोहार वैली में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने की संभावनाएं बढ़ी हैं। सड़क संपर्क बेहतर होने से क्षेत्र में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और साहसिक पर्यटन को प्रोत्साहित करने के प्रयासों को गति मिल सकती है।

सीमांत जिले में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। यहां ट्रेकरों और पर्यटकों को आकर्षित किया जाए। इस दिशा में कार्य किए जा रहे हैं।

अतुल भंडारी, जिला पर्यटन विकास अधिकारी पिथौरागढ़

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top