Department

Big Breaking:-नव वर्ष का जश्न मनाने के लिए पर्यटक पहुंच रहे हिल स्टेशन, कर रहे खूबसूरत पहाड़ियों का दीदार

देवाल के लोहाजंग में नए साल के जश्न के लिए पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। हिल स्टेशन पर्यटकों से गुलजार हैं, जिससे स्थानीय व्यापारी उत्साहित हैं। हजारों पर्यटक रोज़ लोहाजंग बेस कैंप पहुंच रहे हैं,

हालांकि कुछ बर्फ न होने से लौट रहे हैं। सभी होटल और होम स्टे बुक हैं और अतिरिक्त टेंट लगाए गए हैं। वन विभाग पर्यटकों की निगरानी कर रहा है ताकि शांतिपूर्ण माहौल बना रहे।

देवाल (चमोली): देवाल के लोहाजंग में पर्यटकों की भीड़ से व्यापारी उत्साहित हैं। इन दिनों देवाल क्षेत्र के हिल स्टेशन पर्यटकों से गुलजार है।

यूथ हास्टल हिमालय ट्रैक्टर्स, ट्रेक द हिमालय के संयोजक भुवन सिंह दानू, लक्ष्मण सिंह राणा, महिपाल सिंह दानू, प्रदीप कुमार, बाबी बिष्ट ने कहा कि रोज हजारों पर्यटन लोहाजंग बैस कैंप आ रहे हैं जबकि कई पर्यटक बर्फ न होने से वापस लौट रहे हैं।

क्षेत्र के सभी होटल, होम स्टे में जगह न होने से टेंट लगाए गए हैं। ब्रह्मताल, भेकलताल पर्यटकों की पहली पसंद है। लोहाजंग के होटल व्यवसाई गंगा सिंह पटवाल ने कहा कि क्षेत्र में 15 होम स्टे व सात होटल हैं। सभी बुक हो गए हैं। अभी पर्यटक नए साल के स्वागत करने पहुंच रहे हैं।

बिना रजिस्ट्रेशन के कोई भी पर्यटन जंगलों में रात्रि विश्राम नहीं कर सकता है। पर्यटन स्थलों में प्लास्टिक नहीं ले जा सकते हैं। अभी तक आली वेदनी, ब्रह्मताल, भेकलताल में 500 पर्यटन मौजूद हैं।

जंगलों व बुग्याली क्षेत्र में आग जलाना प्रतिबंध है। वन विभाग की टीम पर्यटकों पर पूरी नजर बनाए है। नए साल का जश्न शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए निर्देशित किया गया है।


-मनोज देवराड़ी, वन क्षेत्राधिकारी पूर्वी पिंडर रेंज देवाल

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top