Department

Big Breaking:-होली पर ऋषिकेश आ रहे पर्यटकों को लगा झटका, गंगा में नहीं ले पाएंगे राफ्टिंग का मजा

होली पर्व पर 4 मार्च को गंगा में राफ्टिंग गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। एसडीएम नरेंद्रनगर आशीष घिल्डियाल ने यह आदेश जारी किया है।

ऋषिकेश। होली पर्व पर चार मार्च को गंगा में राफ्टिंग गतिविधियों पर पूरी तरह रोक रहेगी।

पर्यटकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन के निर्देश पर एसडीएम नरेंद्रनगर आशीष घिल्डियाल इसका आदेश जारी कर दिया है।

इसके तहत होली पर्व मुनिकीरेती, तपोवन, शिवपुरी, ब्यासी व कौड़ियाल आदि राफ्टिंग रूटों पर किसी भी तरह की राफ्टिंग गतिविधियां संचालित नहीं होंगी।

एसडीएम नरेंद्रनगर आशीष घिल्डियाल ने बताया कि टिहरी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार होली पर्व पर लाखों की संख्या में बाहरी राज्यों से पर्यटक मुनिकीरेती, तपोवन, शिवपुरी आदि क्षेत्रों में पहुंचेंगे।

होली पर्व पर राफ्टिंग का आनंद पर्यटकों की सुरक्षा की दृष्टि से जोखिमभरा हो सकता है। कहा कि पर्यटकों की सुरक्षा को प्राथमिकता में रखते हुए हर वर्ष की भांति इस बार भी होली पर चार मार्च को राफ्टिंग संचालन पर रोक लगाने का निर्णय लिया गया है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top