Moussourie

Big Breaking:-टैक्‍सी में धनोल्‍टी से लौट रहे थे सैलानी, तभी चलती गाड़ी में ड्राइवर की हार्ट अटैक से हुई मौत और फ‍िर…

मसूरी में शनिवार शाम को एक टैक्सी चालक की चलती गाड़ी में हार्ट अटैक से मौत हो गई। धनोल्टी से देहरादून जा रही टैक्सी के ड्राइवर कपिल अरोड़ा को मसूरी-टिहरी बाईपास मार्ग पर दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद उन्होंने कार को पैराफिट से टकरा दिया। अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया और बिना पोस्टमार्टम के शव परिजनों को सौंप दिया गया।

  1. धनोल्टी से लौटते समय ड्राइवर को हार्ट अटैक
  2. मसूरी-टिहरी बाईपास पर हुआ हादसा
  3. बिना पोस्टमार्टम परिजनों को सौंपा शव

मसूरी। बीते शनिवार शाम को धनोल्टी से चार सवारियां लेकर देहरादून की ओर जा रहे टैक्सी संख्या UK 08 TA 6149 स्विफ्ट डिजायर के चालक कपिल अरोड़ा पुत्र स्वर्गीय अनिल अरोड़ा निवासी जरी कॉलोनी हरिद्वार को चलती गाड़ी में मसूरी टिहरी बाईपास मार्ग पर आईडीएच के समीप हार्ट अटैक आया।

लंढौर पुलिस चौकी के अनुसार चालक कपिल ने सड़क किनारे पैराफिट से कार को टकराया गया। अचेतावस्था में कार चालक को उपजिला चिकित्सालय लंढौर ले गये जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया गया।

परिजनों के निवेदन पर पंचनामा की कार्यवाही पूरी करने के और प्रशासन की अनुमति से, बिना पोस्टमार्टम किए मृतक के शव को परिजनों को सौंप दिया गया।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top