Department

Big Breaking:-नए साल पर बर्फ न गिरने से मायूस पर्यटकों में अब उत्साह, बर्फबारी के साथ ही केदारकांठा बुग्याल के दीदार को उमड़े

बर्फबारी के बाद प्रसिद्ध केदारकांठा बुग्याल में पर्यटकों की भीड़ उमड़ पड़ी है। नए साल पर बर्फ न गिरने से मायूस हुए पर्यटकों में अब उत्साह है। दिल्ली, लखनऊ, बेंगलुरु सहित देशभर से छात्र और पर्यटक सांकरी,

सौड़ और जुडा ताल में डेरा डाले हुए हैं। गोविंद वन्यजीव विहार के अनुसार, अब तक लगभग डेढ़ हजार पर्यटक केदारकांठा पहुंच चुके हैं, जो शीतकालीन पर्यटन का आनंद ले रहे हैं।

पुरोला । बर्फबारी के साथ ही प्रसिद्ध पर्यटन स्थल केदार कांठा बुग्याल के दीदार को पर्यटकों की भीड़ उमड़ा शुरु हो गई है। देश के विभिन्न स्कूलों व कालेजों के अलावा दिल्ली, मेरठ, हरियाणा, लखनऊ,

बैंगलुरु के छात्रों व गुजराती व बंगाली पर्यटकों का बेस कैंप सांकरी व सौड़ में जमावड़ा लगा हुआ है। गत गुरुवार व शुक्रवार को दर्जनों वाहन पर्यटकों को लेकर बेस कैंप सांकरी व सौड़ पहुंचे हैं।

दरअसल, पिछले कुछ सालों में यमुनाघाटी के मोरी स्थित केदारकांठा बुग्याल ने शीतकालीन पर्यटन स्थल के रुप में नई पहचान बनाई है। लेकिन बीते वर्ष थर्टी फस्ट व नये साल में बर्फबारी न होने से केदारकांठा के दीदार को उमड़े पर्यटकों को निराशा हाथ लगी थी।

देर से ही सही लेकिन यहां अच्छी बर्फबारी होने से अब धीरे-धीरे फिर से पर्यटकों की भीड़ बढ़ना शुरू हो गई है। यहां तीन दिन से मुख्य पड़ाव सांकरी, सौड़, जुड़ा ताल में देशभर के विभिन्न राज्यों से छात्रों व पर्यटकों का जमावड़ा लगा हुआ है।

गोविंद वन्य जीव विहार के आंकड़ों के मुताबिक अभी तक केदार कांठा बेस कैंप सांकरी एवं सौड़ में दो हजार से अधिक पर्यटक बर्फबारी का जश्न मनाने पहुंच चुके हैं।

गोविंद वन्यजीव विहार की सुपिन नैटवाड़ रेंज के अधिकारी गौरव अग्रवाल ने बताया कि केदार कांठा बुग्याल में कड़ाके की ठंड के बाद भी शुक्रवार को हुई बर्फबारी के बाद से बेस कैंप सांकरी, सौड़, केदार कांठा में अभी तक लगभग डेढ़ हजार पर्यटक पंहुच चुके हैं।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top