क्राइम/दुर्घटना

Big Breaking:-यहाँ हुआ दर्दनाक हादसा: ओवरलोड डंपर की चपेट में आया 12वीं का छात्र, मौके पर ही मौत

देहरादून न्यूज़- राजधानी के आईटी पार्क चौकी क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। मालदेवता मार्ग पर बजरी से भरा ओवरलोड डंपर पलट गया, जिसकी चपेट में आने से स्कूटी सवार 12वीं के छात्र की मौके पर ही मौत हो गई।

उक्त घटना बुधवार दोपहर गैस प्लांट के पास की है, जहां सड़क पर तीव्र ढलान होने के कारण बजरी से भरा डंपर अचानक असंतुलित होकर पलट गया। उसी दौरान स्कूटी पर जा रहा 18 वर्षीय छात्र निमिश शर्मा, निवासी कैनाल रोड स्थित कंडोली, उसकी चपेट में आ गया।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। डंपर का वजन और ढलान के कारण शव नीचे फंस गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और पास में काम कर रही एक क्रेन को बुलाया गया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद डंपर को उठाकर छात्र का शव बाहर निकाला जा सका।

सूचना पर राजपुर थाने के एसएसआई विनोद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि डंपर चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया है। उसकी तलाश की जा रही है।

वहीं, एसडीआरएफ टीम भी मौके पर पहुंची, लेकिन जब तक शव को बाहर निकाला गया, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। इस दर्दनाक हादसे से मृतक छात्र के घर में कोहराम मचा हुआ है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top