Department

Big Breaking:-कोटद्वार में दर्दनाक हादसा: बिजली के खंभे से टकराई बाइक, युवक की मौत

कोटद्वार के सिगड़ी क्षेत्र में देर रात एक बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। इस दुर्घटना में झंडीचौड़ उत्तरी निवासी 26 वर्षीय शमशेर सिंह बिष्ट की मौके पर ही मौत हो गई।

कण्वघाटी चौकी प्रभारी ने बताया कि शमशेर जशोधरपुर से घर जा रहा था और उसने हेलमेट नहीं पहना था। यह घटना लोकमणिपुर के पास हुई, जिससे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

कण्वघाटी। कोटद्वार नगर निगम के अंतर्गत सिगडी क्षेत्र में बीती देर रात एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे विद्युत पोल से टकरा गई। दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई।


कण्वघाटी चौकी प्रभारी राजाराम डोभाल ने बताया कि झंडीचौड़ उत्तरी निवासी शमशेर सिंह बिष्ट (26) बीती देर रात जशोधरपुर से घर की तरफ जा रहा था। इस बीच लोकमणिपुर के समीप उसकी बाइक सड़क किनारे खंभे से जा टकराई। शमशेर का सर खंभे से टकराया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया कि दुर्घटना के वक्त शमशेर ने हेलमेट भी नहीं पहना था।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top