पनियाली स्थित त्रिशूल होम स्टे के मालिक ने प्रशासन के नोटिस के बाद अपने अतिक्रमण वाले हिस्से को खुद ही ध्वस्त कर दिया।
हल्द्वानी। पनियाली के पास स्थित त्रिशूल होम स्टे के अतिक्रमण वाले हिस्से को मालिक ने खुद ही ध्वस्त कर दिया। प्रशासन के नोटिस देने के बाद सोमवार को किचन और स्टोर से जुड़े कब्जे को साफ किया गया।
त्रिशूल होम स्टे में नाबालिग संग दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने एमबीपीजी में एबीवीपी से अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ चुके धीरज सिंह बिष्ट समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया था। जांच में पता चला कि होम स्टे बिना पंजीकरण के चल रहा था। जिसके बाद पर्यटन विभाग ने उसे सील कर दिया था।
वहीं, भवन का कुछ हिस्सा सरकारी भूमि से जुड़ा था। सिटी मजिस्ट्रेट एबी बाजपेयी के अनुसार पूर्व में यहां से रोखड़ यानी निकलता था। जिस पर कब्जा कर रखा था। मालिक घनश्याम सुयाल को नोटिस संग चेतावनी दी थी। जिसके बाद सोमवार को उसने खुद ही कब्जा हटा लिया।



