क्राइम/दुर्घटना

Big Breaking:-देहरादून में ट्रक ने पुलिस की बस को मारी टक्कर, हादसे में घायल हुए 5 सिपाही

देहरादून में ट्रक ने पुलिस की बस को मारी टक्कर, हादसे में घायल हुए 5 सिपाही

देहरादून में आशारोड़ी चेकपोस्ट पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने पुलिस बस और फिर एक बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बस में सवार पांच पुलिसकर्मी और बाइक पर सवार दो लोग घायल हो गए। यह तीन दिनों में इसी स्थान पर हुई दूसरी बड़ी घटना है, जिससे सड़क सुरक्षा पर चिंता बढ़ गई है।

देहरादून। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर आशारोड़ी चेकपोस्ट पर हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को एक बार फिर तेज रफ्तार ट्रक ने पुलिस जवानों की बस को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बस में सवार पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस बस को टक्कर मारने के बाद ट्रक ने एक बाइक को भी चपेट में ले लिया, जिसके कारण बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने 07 घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार कराया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस जवानों की बस रुड़की से देहरादून आ रही थी। बस जैसे ही आशारोड़ी चेकपोस्ट के पास पहुंची तो पीछे से आ रहे सीमेंट से लदे ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि पुलिस बस क्षतिग्रस्त हो गई और पलट गई। बस में सवार जवान घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही क्लेमेनटाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल भेजा।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top