क्राइम/दुर्घटना

Big Breaking:-गुच्चुपानी चौक पर शराब पीने और रास्ता रोकने को लेकर दो गुटों में जमकर मारपीट, क्रॉस मुकदमा दर्ज

देहरादून के गुच्चुपानी चौक पर खुले में शराब पीने और गाड़ी हटाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया, जिसमें मारपीट हुई। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस मुकदमा दर्ज कर लिया है।

देहरादून। गुच्चुपानी चौक पर सड़क पर खुले में शराब पीने और रास्ता देने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया।इस दौरान दोनों में खूब मारपीट की गई। मामले में दोनों पक्षों ने पुलिस से शिकायत की है।

पुलिस ने शिकायत पर क्रास मुकदमा दर्ज किया है। एक पक्ष ने कई युवकों पर मारपीट का आरोप लगाया है तो वहीं दूसरे पक्ष के युवक ने विवाद के दौरान बीच-बचाव कराने पहुंचने पर मारपीट का आरोप लगाया है।

गाली-गलौज करते हुए मारपीट

पुलिस के अनुसार, इस मामले में एक पक्ष के सुमीत सैन ने शिकायत की। उन्होंने बताया कि 10 अक्टूबर की रात करीब 10 बजे वह गुच्चुपानी से अनारवाला के विजयपुर में अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान गुच्चुपानी चौक पर कुछ लोग सड़क पर शराब पी रहे थे।

आरोप है कि घर जाने के लिए गाड़ी हटाकर रास्ता देने को कहा तो राजीव गुरुंग, आनंद गुरुंग, शिवा, सत्यम, मोहित शर्मा, मोहन और आकाश समेत अन्य लोगों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में ललित के सिर में चोट आई।

उधर, दूसरे पक्ष के सत्यम गुरुंग ने भी इस मामले में शिकायत की। उन्होंने बताया कि गाड़ी हटाने को लेकर कुछ लोगों में विवाद चल रहा था। विवाद को शांत कराने के लिए वह पहुंचा तो सुमीत सैन ने अपने साथियों के साथ मिलकर मारपीट शुरू कर दी। उनका कहना है कि विवाद में वह बीच-बचाव कराने पहुंचे थे

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top