Department

Big Breaking:-दो तीर्थयात्रियों का अचानक हुआ स्वास्थ्य खराब, एसडीआरएफ ने समय रहते पहुंचाया अस्पताल

पुलिस को सूचना मिली कि हेलीपैड के पास एक व्यक्ति का स्वास्थ्य खराब है। सूचना पर पहुंची टीम ने राहुल बेनीवाल (20) को रेस्क्यू कर विवेकानंद अस्पताल में भर्ती कराया गया।

केदारनाथ धाम में देर रात दो तीर्थयात्रियों का स्वास्थ्य अचानक खराब हो गया। इस दौरान एसडीआरएफ ने सतर्कता दिखाते हुए दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जिससे दोनों की जान बच सकी।

जानकारी के अनुसर, पुलिस चौकी को सूचना मिली कि हेलीपैड के पास एक व्यक्ति का स्वास्थ्य खराब है। सूचना पर पहुंची टीम ने राहुल बेनीवाल (20) को रेस्क्यू कर विवेकानंद अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इसी दौरान सूचना मिली कि मंदिर परिसर में एक महिला का स्वास्थ्य खराब है। सूचना मिलते ही टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुंचकर टीम ने मधुबेन (70) पत्नी चिमन भाई कोरत निवासी गुजरात को सांस लेने में तकलीफ की स्थिति में पाया।

टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त महिला को स्ट्रेचर के माध्यम से केदार मंदिर परिसर से सुरक्षित बाहर निकालकर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top