उत्तराखण्ड

Big Breaking:-भाजपा विधायक पर दो युवकों ने लगाया मारपीट का आरोप, नेहरू कॉलोनी थाने में दी तहरीर

देहरादूनः भाजपा विधायक एक बार फिर से सुर्खियों में है। बता दें कि पुरोला से भाजपा विधायक दुर्गेश्वर लाल एक बार फिर खबरों की हेडलाइन बन गए हैं।

पुरोला के दो युवकों ने विधायक पर मारपीट का आरोप लगाया है और नेहरू कॉलोनी थाने में तहरीर दी है। तहरीर में युवकों ने कहा कि विधायक ने उनको विधायक हास्टल में बुलाकर मारपीट की। मामले की जांच की जा रही है।

वही दूसरी ओर विधायक ने युवकों को नशेड़ी बताया है और खुद की जान को खतरा बताया है। नेहरू कालोनी पुलिस को दी तहरीर में मूल रूप से पुरोला के रहने वाले पीड़ित कुलदीप और अतुल ने आरोप लगाया है कि विधायक उन्हें जबरन महंत इंद्रेश अस्पताल से अपनी गाड़ी में बैठाकर सीधे विधायक होस्टल के कमरे में ले गये। जहां बातचीत करते-करते विधायक ने उनके साथ मारपीट शुरू की। युवाओं ने विधायक पर मोबाइल छीनने का भी आरोप लगाया है।

तहरीर में कुलदीप और अतुल ने विधायक पर पहले भी धमकाने का आरोप लगाया है। आरोप लगाया कि उनके क्षेत्र में जल जीवन मिशन में घोटाले के एक मामले को लेकर उन्होंने विधायक से शिकायत की थी और सोशल मीडिया पर भी पोस्ट की थी। लेकिन विधायक के इशारे पर ठेकेदार उनको जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

दूसरी ओर विधायक दुर्गेश्वर लाल का कहना है कि दोनों युवा नशेडी हैं और उनको उनसे जान का खतरा बना हुआ है। विधायक ने मारपीट की बात को झूठा बताया है। थानाध्यक्ष मोहन सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने पर दोनों पक्षों को थाने बुलाया है। दोनों पक्षों में बातचीत चल रही है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top