Department

Big Breaking:-भारी मांग के समय यूजेवीएनएल देगा बैटरी से बिजली, पहली बार निगम चार पाॅवर हाउस लगाएगा बीईएसएस

प्रदेश में भारी मांग के समय यूजेवीएनएल बैटरी से बिजली देगा। पहली बार प्रदेश में निगम चार पाॅवर हाउस पर बीईएसएस लगाने जा रहा है। चारों की टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है।

प्रदेश में बिजली की भारी मांग के समय (पीक आवर) में उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (यूजेवीएनएल) 120 मेगावाट बिजली यूपीसीएल को उपलब्ध कराएगा। इसके लिए पहली बार निगम बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (बीईएसएस) लगाने जा रहा है। इसकी टेंडर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

दरअसल, अभी तक यूजेवीएनएल जितनी बिजली जब पैदा करता है, उसी दौरान वह ग्रिड में जाती है। यूपीसीएल के पास दिन में बिजली की मांग तो कम होती है, लेकिन शाम को भारी मांग का समय होता है। इस दौरान भी यूजेवीएनएल अपने सामान्य समय की भांति बिजली उत्पादन करता है। लिहाजा, यूपीसीएल को बाजार से बिजली खरीदनी पड़ती है।

अब पीक आवर को देखते हुए पहली बार यूजेवीएनएल बीईएसएस लगाने जा रहा है। इसके तहत चीला पावर हाउस पर 75 मेगावाट, ढकरानी में 15 मेगावाट, तिलोथ में 15 और खटीमा में 15 मेगावाट मिलाकर कुल 120 मेगावाट क्षमता के सिस्टम लगाए जाएंगे। यूजेवीएनएल प्रबंधन ने इसकी शुरुआती तैयारियां करने के बाद टेंडर प्रक्रिया आगे बढ़ा दी है। अब दिन में जब यूपीसीएल के पास बिजली की मांग कम होगी, उस समय यूजेवीएनएल अपनी पावर हाउस की बिजली को इनमें स्टोर करेगा। शाम को जब यूपीसीएल को ज्यादा जरूरत होगी तो उसे ये बिजली उपलब्ध करा दी जाएगी।

यूपीसीएल भी कुछ बिजलीघरों पर लगाएगा सिस्टम

यूपीसीएल भी भविष्य में कुल बिजलीघरों पर बीईएसएस सिस्टम लगाने की तैयारी में जुटा है। कई बार बिजली मांग के सापेक्ष अधिक उपलब्ध होती है। ऐसे में वह अतिरिक्त बिजली इन सिस्टम में स्टोर की जाएगी और बाद में उसे ग्रिड में आपूर्ति के लिए भेजा जाएगा।

हम शुरुआत में चार बीईएसएस लगाने जा रहे हैं। यह सीधे ग्रिड से जोड़े जाएंगे। इसमें स्टोर बिजली पीक आवर में आसानी से उपलब्ध हो सकेगी। -अजय कुमार सिंह, प्रबंध निदेशक, यूजेवीएनएल

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top