Department

Big Breaking:-गंगा घाट के निकट मांस पकाने और बेचने की शिकायत पर हंगामा मारपीट

भूपतवाला में एक खोखे में नॉनवेज पकाने का आरोप लगाते हुए तीर्थ पुरोहित समाज के लोगों ने खोखा स्वामी की पिटाई कर दी। बीच बचाव में आए एक सिक्योरिटी गार्ड पर भी डंडे बरसाएं।

यही नहीं खोखा स्वामी का सामान भी नष्ट कर दिया गया। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने खोखा स्वामी को हिरासत में ले लिया है। घटना हरिद्वार ऋषिकेश राजमार्ग पर सर्वानंद गंगा घाट के ठीक सामने की है।

गुरुवार दोपहर तीर्थ पुरोहित समाज से जुड़े लोगों को सूचना मिली की एक खोखे पर नॉनवेज बनाया
गंगा किनारे घाट पर बनाया नॉनवेज, तीर्थ पुरोहितों ने छापा मार खोखा स्वामी को

भूपतवाला में एक खोखे में नॉनवेज पकाने का आरोप लगाते हुए तीर्थ पुरोहित समाज के लोगों ने खोखा स्वामी की पिटाई कर दी। बीच बचाव में आए एक सिक्योरिटी गार्ड पर भी डंडे बरसाएं। यही नहीं खोखा स्वामी का सामान भी नष्ट कर दिया गया।

हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने खोखा स्वामी को हिरासत में ले लिया है। घटना हरिद्वार ऋषिकेश राजमार्ग पर सर्वानंद गंगा घाट के ठीक सामने की है। गुरुवार दोपहर तीर्थ पुरोहित समाज से जुड़े लोगों को सूचना मिली की एक खोखे पर नॉनवेज बनाया जा रहा है।

सूचना मिलने पर तीर्थ पुरोहित एकत्र होकर मौके पर पहुंच गए, जहां उन्होंने नॉनवेज मिलने पर खोखा स्वामी की पिटाई शुरू कर दी। बीच बचाव करने पहुंचे बिजली घर के सिक्योरिटी गार्ड को भी नहीं बख्शा। उस पर डंडे से हमला कर दिया। हमला होने पर सिक्योरिटी गार्ड भाग खड़ा हुआ।

फिर लोगों ने खोखा स्वामी को पीटा। उसकी दुकान में तोड़फोड़ कर दी। नॉनवेज को नष्ट कर दिया। हंगामे की खबर मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने खोखा स्वामी को हिरासत में ले लिया। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि खोखा स्वामी नॉनवेज खा रहा था। नॉनवेज वहां बना था, इसकी जानकारी नहीं है। बताया कि खोखा स्वामी का पुलिस ऐक्ट के तहत चालान किया जा रहा है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top