Department

Big Breaking:-हथियारों के जखीरे के साथ एक गिरफ्तार, वन तस्करों को सप्लाई करता था हथियार

उत्तराखंड एसटीएफ और महाराष्ट्र क्राइम ब्रांच ने देहरादून में संयुक्त कार्रवाई करते हुए हथियारों के जखीरे के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

एसएसपी एसटीएफ नवनीत भुल्लर के अनुसार गिरफ्तार व्यक्ति कामरान अहमद वन्यजीव तस्करों को हथियार सप्लाई करता था। कामरान को पहले भी अवैध कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया था। वर्तमान में वह क्लेमेनटाउन में रह रहा था।

उत्तराखंड एसटीएफ व महाराष्ट्र क्राइम ब्रांच की संयुक्त करवाई


वन्यजीवों का शिकार किया जाता है असलहों का इस्तेमाल

उत्तराखंड एसटीएफ व महाराष्ट्र क्राइम ब्रांच ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए हथियारों के जखीरे के साथ दून से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

एसएसपी एसटीएफ नवनीत भुल्लर ने बताया कि महाराष्ट्र क्राइम ब्रांच ने सूचना दी कि उनकी ओर से दो वन्यजीव तस्करों को गिरफ्तार किया गया था, जिनसे भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए। यह हथियार देहरादून से गिरोह के सदस्य कामरान अहमद ने सप्लाई किये थे। इन असलहों का इस्तेमाल वन्यजीवों का शिकार किया जाता है।

सूचना पर एसटीएफ ने कामरान अहमद के बारे में जानकारी जुटाई तो पता चला कि आरोपित कामरान को दिल्ली के प्रतापगंज इंडस्ट्रियल एरिया पुलिस ने वर्ष 2022 में 2000 अवैध कारतूस के साथ गिरफ्तार हुआ था।


गुरुवार को एसटीएफ व महाराष्ट्र क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपित कामरान अहमद निवासी यमुना विहार दिल्ली वर्तमान निवासी केशवकुंज क्लेमेनटाउन से गिरफ्तार किया। उसके पास से भारी मात्रा में असलहा बरामद हुआ है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top