देहरादून और ऋषिकेश की हवा की गुणवत्ता में अंतर देखने को मिला है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, देहरादून का एक्यूआई संतोषजनक श्रेणी में पहुंच गया है, जबकि ऋषिकेश की हवा अच्छी श्रेणी में बनी हुई है।
देहरादून की हवा की गुणवत्ता ठीक है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार बुधवार को दून का एक्यूआई 72 (संतोषजनक श्रेणी) जबकि ऋषिकेश का 38 (अच्छी श्रेणी) में रहा है। देहरादून का एयर क्वालिटी की बात करें तो तुलनात्मक तौर पर कुछ असर पड़ा है।
20 अक्तूबर को एयर क्वालिटी इंडेक्स 50 (अच्छी श्रेणी) में था, जो संतोषजनक श्रेणी में पहुंच गया। ऋषिकेश की एयर क्वालिटी इंडेक्स अच्छी श्रेणी में बना हुआ है।



