उत्तराखण्ड

Big Breaking:-उत्तराखंड विधानसभा चुनाव-2027: भाजपा ने की चुनावी मोर्चे पर 70 विस्तारकों की तैनाती, बीएल संतोष-माधव देंगे चुनावी मंत्र

भाजपा ने उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनावों में लगातार तीसरी जीत के लक्ष्य के साथ बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने की तैयारी तेज कर दी है। इसके तहत सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में विस्तारकों की तैनाती की गई है, जिनकी कार्यशाला 13-14 अक्टूबर को काशीपुर में होगी।

देहरादून। उत्तराखंड में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में लगातार तीसरी जीत के लक्ष्य के साथ भाजपा ने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने की तैयारी तेज कर दी है। सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में विस्तारकों की तैनाती हो गई है। 13 व 14 अक्टूबर को काशीपुर में विस्तारकों की कार्यशाला आयोजित की जाएगी।

इसमें वरिष्ठ नेता विस्तारकों और विधानसभा प्रभारियों को चुनावी तैयारियों का मंत्र देंगे। भाजपा के प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने बताया कि कार्यशाला में राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश प्रभारी राम माधव, सह प्रभारी अरविंद मेनन, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और प्रदेश महामंत्री संगठन फणींद्रनाथ शर्मा मार्गदर्शन करेंगे।

कार्यशाला में संगठनात्मक मजबूती, चुनावी रणनीति, सामाजिक समीकरणों और क्षेत्रवार चुनौतियों के अनुरूप कार्ययोजना तैयार करने पर चर्चा होगी।

नलिन भट्ट प्रदेश संयोजक, पांच सह-संयोजक नियुक्त

विस्तारक योजना के संचालन के लिए भाजपा ने प्रदेश टोली भी गठित की है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की सहमति से प्रदेश मंत्री नलिन भट्ट को प्रदेश संयोजक बनाया गया है।

दिनेश खुल्बे, अखिलेश डबराल, विक्रम कंडारी, त्रिलोक सिंह बुटोला और मोहित कौशिक को सह-संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह टोली चुनाव समाप्त होने तक सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में पूर्णकालिक विस्तारकों के माध्यम से योजना का समन्वय करेगी।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top