
उत्तराखंड: नौकरशाही में फेरबदल, तीन IAS अधिकारियों के कार्यभार में बदलाव
देहरादून। उत्तराखंड की नौकरशाही में एक बार फिर बड़ा फेरबदल किया गया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राज्य सरकार ने तीन आईएएस अधिकारियों के कार्यभार में बदलाव किया है।
हालांकि अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आईटीडीए (ITDA) के निदेशक पद से निकिता खंडेलवाल को हटाया गया है।
अब इस पद की जिम्मेदारी देहरादून नगर निगम के आयुक्त रहे गौरव कुमार को सौंपी जाएगी।
गौरव कुमार पहले भी विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं और अब उन्हें तकनीकी विकास से जुड़े इस अहम संस्थान की जिम्मेदारी दी गई है।
आईएएस अधिकारियों के कार्यभार में यह बदलाव प्रशासनिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
अन्य दो अधिकारियों के नाम और पदस्थापन की जानकारी जल्द ही सामने आने की संभावना है।