Big Breaking:-स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के समर्थन में आया उत्तराखंड चारधाम तीर्थ पुरोहित महापंचायत, 31 को निकालेंगे रैली

उत्तराखंड चारधाम तीर्थ पुरोहित महापंचायत 31 जनवरी को देहरादून में एक रैली निकालेगी। यह रैली मौनी अमावस्या पर प्रयागराज में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके समर्थकों के साथ उत्तर प्रदेश पुलिस की कथित अभद्रता के विरोध में आयोजित की जा रही है।

विभिन्न सामाजिक संगठन भी इस विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे, जो गांधी पार्क से जिलाधिकारी कार्यालय तक मार्च करेंगे। बैठक में घटना की निंदा करते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की गई।

देहरादून। मौनी अमावस्या पर प्रयागराज में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके समर्थकों के साथ उत्तर प्रदेश पुलिस की अभद्रता के विरोध में 31 जनवरी को उत्तराखंड चारधाम तीर्थ पुरोहित महापंचायत के तत्वावधान में विभिन्न सामाजिक संगठन दून में रैली निकालेंगे।

शनिवार को बंजारावाला स्थित अमोला रेस्टोरेंट में आयोजित बैठक में महापंचायत के मीडिया प्रभारी रजनीकांत सेमवाल ने बताया कि 31 को गांधी पार्क से जिलाधिकारी कार्यालय तक रैली निकाली जाएगी।

उत्तराखंड चारधाम तीर्थ पुरोहित महापंचायत के बैनर तले गो क्रांति मंच, गो सांसद, परशुराम अखाड़ा हरिद्वार, मूल निवास भू-कानून समिति, युवा आह्वान, पौड़ी बचाओ संघर्ष समिति, पहाड़ स्वाभिमान, देवभूमि युवा संगठन आदि संस्थाओं ने रैली के लिए समर्थन दिया।

बैठक में प्रयागराज में घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित कर वक्ताओं ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

इस मौके पर महापंचायत के महासचिव डा. बृजेश सती, गो क्रांति मंच एवं गो सांसद अनुसूया प्रसाद उनियाल, अधिवक्ता संदीप चमोली, चारधाम महापंचायत और केदार सभा एवं महापंचायत के उपाध्यक्ष संतोष त्रिवेदी, मूल निवास भू-कानून समिति संयोजक लूसुन टोड़रिया आदि मौजूद रहे।

Ad Ad

सम्बंधित खबरें