Big Breaking:-उत्तराखंड: पूर्व CM हरीश रावत का बड़ा बयान, बोले- नौजवान मांगे तो दधीचि की तरह हड्डियां भी दे दूंगा

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने फेसबुक पर अपने अवकाश को लेकर स्पष्टीकरण दिया है। उन्होंने कहा कि गोविंद सिंह कुंजवाल से उनके गहरे संबंध हैं और पार्टी के सर्वोच्च नेतृत्व का निर्णय हमेशा स्वीकार्य है।

देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पर अपनी पोस्ट में कहा कि उनके अवकाश को पक्ष-विपक्ष न बनाया जाए।

उन्होंने कहा कि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल से उनका लंबा मानसिक, भावनात्मक संबंध है, उनके शब्द स्वाभाविक हैं।

कुछ लोग होंगे, जिन्होंने उन्हें भ्रातृवत या पितृवत माना होगा, उनकी भी कुछ भावनाएं हो सकती हैं, फिर भी वह माफी चाहेंगे।

59 वर्षों की अथक यात्रा के दौरान उन्हें हमेशा याद रहा है कि वे पार्टी के कार्यकर्ता हैं और अंतिम रूप से पार्टी के सर्वोच्च नेतृत्व के निर्णय को शिरोधार्य माना है।

उन्होंने यह भी कहा है कि जो नौजवान 2027 में अपने लिए संभावनाएं देख रहे हैं, महर्षि दधीचि की तरह यदि उन्हें मेरी हड्डियों की आवश्यकता भी होगी, तो यह हमेशा उपलब्ध रहेंगी।

कैबिनेट मंत्री खजान दास ने की हरीश रावत से भेंट

कैबिनेट मंत्री खजान दास ने शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत से उनके डिफेंस कालोनी स्थित निजी आवास पर भेंट की। कैबिनेट मंत्री ने उन्हें घर पर होने वाले मांगलिक कार्यक्रम का निमंत्रण दिया।

Ad Ad

सम्बंधित खबरें