Department

Big Breaking:-उत्तराखंड सरकार ने बांटे दायित्व अब इन 7 लोगों को मिली जिम्मेदारी देखिए लिस्ट

उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग में 7 नए सदस्य नामित, राज्यपाल ने दी स्वीकृति


राज्यपाल ने अल्पसंख्यक आयोग अधिनियम 2002 के तहत दी मंजूरी


मुस्लिम, सिख, जैन व बौद्ध समुदायों से प्रतिनिधित्व
सभी सदस्यों का कार्यकाल होगा 5 वर्ष


देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने अल्पसंख्यक समुदायों की भागीदारी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग में 7 नए सदस्यों की नियुक्ति की है।

राज्यपाल ने उत्तराखण्ड अल्पसंख्यक आयोग अधिनियम, 2002 की धारा 3(2) के तहत इन नामों को स्वीकृति दी है।


नामित सदस्यों में विभिन्न अल्पसंख्यक समुदायों के प्रतिनिधियों को शामिल किया गया है, जिनमें महिलाएं और पूर्व जनप्रतिनिधि भी शामिल हैं।
नामित सदस्य इस प्रकार हैं:


श्रीमती फरजाना बेगम, निवासी रुद्रपुर, जनपद ऊधमसिंहनगर – मुस्लिम महिला प्रतिनिधि


• श्री जगजीत सिंह जग्गा, निवासी नानकमत्ता, जनपद ऊधमसिंहनगर – सिख समुदाय


• श्री गगनदीप सिंह बेदी, निवासी ऋषिकेश, जनपद देहरादून – सिख समुदाय


• डॉ. सुरेन्द्र जैन, निवासी बाजपुर, जनपद ऊधमसिंहनगर – जैन समुदाय


• श्री येशी थुप्तन, निवासी नैनीताल – बौद्ध समुदाय


• श्री नफीस अहमद, निवासी देहरादून – मुस्लिम समुदाय


• श्री शकील अंसारी, पूर्व सभासद, बनबसा, जनपद चंपावत – मुस्लिम समुदाय


इन सभी सदस्यों का कार्यकाल पदभार ग्रहण करने की तिथि से 5 वर्षों का होगा, जैसा कि अधिनियम की धारा 4(1) में उल्लेखित है।


सरकार का उद्देश्य:


इस नियुक्ति के जरिए सरकार अल्पसंख्यक समुदायों की समस्याओं को बेहतर तरीके से समझने, संवाद स्थापित करने और उनके अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करने का प्रयास कर रही है।
(धीराज सिंह गर्ज्याल), सचिव द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू मानी जाएगी।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top