Department

Big Breaking:-महिलाओं की आर्थिकी मजबूत करने में उत्तराखंड निभा रहा अग्रणी भूमिका: ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी

महिलाओं की आर्थिकी मजबूत करने में उत्तराखंड निभा रहा अग्रणी भूमिका: ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी

भराड़ीसैंण, 19 अगस्त। विधानसभा मानसून सत्र के प्रथम दिवस ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने भराड़ीसैंण में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टालों का अवलोकन किया।

इस दौरान ग्राम्य विकास मंत्री ने महिला समूहों के उत्पादों की गुणवत्ता की प्रशंसा की और उन्हें प्रदेश की अर्थव्यवस्था की सशक्त धुरी बताया।

ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि आज उत्तराखंड में 4 लाख से अधिक महिलाएं स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में कार्य कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन महिलाओं की मेहनत और प्रतिबद्धता से यह संख्या लक्ष्य से भी अधिक होने जा रही है। मंत्री जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में 3 करोड़ लखपति दीदी बनाने का संकल्प लिया है।

निश्चित ही उत्तराखंड इस दिशा में महत्वपूर्ण योगदान देकर देशभर में एक उदाहरण प्रस्तुत करेगा। उन्होंने कहा कि महिला स्वयं सहायता समूह केवल अपनी आजीविका ही नहीं बढ़ा रहे बल्कि गांव-गांव में स्वावलंबन और उद्यमिता की नई कहानियां गढ़ रहे हैं।

उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में महिलाओं की आजीविका बढ़ाने और उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए अनेक योजनाएं धरातल पर उतर रही हैं।

मंत्री जोशी ने कहा कि यह प्रयास ही महिलाओं को सशक्त, आत्मनिर्भर और समाज की प्रेरणा शक्ति बनाने की दिशा में बड़ा कदम है।

इस अवसर पर राजपुर विधायक खजान दास, कैंट विधायक सविता कपूर, धनौल्टी विधायक प्रीतम पंवार, सल्ट विधायक महेश जीना भी उपस्थित रहे।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top