Department

Big Breaking:-उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड का दावा, ट्रांसफार्मर खराब होने की घटनाओं में कमी

उत्तराखंड ऊर्जा निगम ने दावा किया है कि पिछले तीन वर्षों में ट्रांसफार्मर खराब होने की घटनाएं कम हुई हैं। वर्ष 2022-23 में ट्रांसफार्मर क्षति दर 5.75% थी, जो 2024-25 में 3.91% रह गई। अक्टूबर, 2025 तक यह दर 3.01% हो गई है।

यूपीसीएल के अनुसार, यह सुधार नई तकनीक और बेहतर निगरानी से हुआ है। स्काडा सिस्टम और एबी केबल के उपयोग से फाल्ट कम हुए हैं, जिससे बिजली कटौती कम हो रही है।

देहरादून। उत्तराखंड ऊर्जा निगम ने दावा किया है कि पिछले तीन वर्षों में राज्य में ट्रांसफार्मरों के खराब होने की घटनाएं काफी कम हुई हैं। वर्ष 2022-23 में जहां ट्रांसफार्मर क्षति दर 5.75 प्रतिशत थी, वहीं 2024-25 में घटकर यह 3.91 प्रतिशत रह गई। अक्टूबर, 2025 तक यह दर 3.01 प्रतिशत पर पहुंच गई है। दावा यह भी है कि दो सालों में एक भी पावर ट्रांसफार्मर खराब नहीं हुआ।

यूपीसीएल के दावे के अनुसार यह सुधार नई तकनीक, बेहतर निगरानी और समय पर मेंटेनेंस के कारण संभव हुआ है। स्काडा सिस्टम, अच्छी गुणवत्ता के ट्रांसफार्मर और एबी केबल के उपयोग से फाल्ट कम हुए हैं।

इसका सीधा लाभ उपभोक्ताओं को मिला है। अब बिजली कटौती कम हो रही है, वोल्टेज स्थिर है और ट्रिपिंग भी घट रही है। ग्रामीण और पहाड़ी क्षेत्रों में बिजली बाधित होने की घटनायें पहले की तुलना में काफी कम हो गई हैं।

कॉरपोरेशन ने बताया कि 24×7 फाल्ट रेस्पांस टीमें, मोबाइल एप और काल सेंटर के जरिए शिकायतों का निवारण तेजी से किया जा रहा है। बिजली व्यवस्था लगातार मजबूत हो रही है। निगम का लक्ष्य हर उपभोक्ता को बेहतर और निर्बाध बिजली उपलब्ध कराना है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top