Department

Big Breaking:-उत्तराखंड इन लोगों के राशन कार्डों की होगी जांच, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग लेगा एक्‍शन

काशीपुर में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने अपात्र राशन कार्ड धारकों की पहचान शुरू कर दी है। इनमें सरकारी नौकरी वाले, विदेश में रहने वाले बच्चे और मृत व्यक्ति शामिल हैं जिनके नाम अभी भी राशन कार्ड में दर्ज हैं।

विभाग ऐसे परिवारों के खिलाफ कार्रवाई करेगा और नोटिस जारी करेगा। उत्तराखंड सरकार का लक्ष्य पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।

काशीपुर । खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने ऐसे परिवारों का चिन्हिकरण का कार्य शुरू कर दिया है। जिनके बच्चें सरकारी नौकरी में हैं या विदेश में रह रहे हैं। इनका अभी भी राशन कार्ड में नाम दर्ज होना नियम विरुद्ध है। इसके अलावा मृत्यु होने के बाद भी राशन कार्ड से नाम नहीं कटवाने वाले लोगों के विरुद्ध भी विभाग ने कार्यवाही का मन बना लिया है।

उल्लेखनीय है कि काशीपुर में कुल 66 हजार राशन कार्ड हैं, जिसमें कुल 292753 लोग हैं। जिसमें से 2273 गुलाबी (एएवाई), 29560 सफेद कार्ड (पीएचएच) व 36220 पीले (एसएफवाई) राशन कार्ड हैं। वर्तमान में कई परिवारों के बच्चें सरकारी नौकरी में हैं या विदेश में रह रहे हैं। उनके नाम अभी भी परिवार वालों के साथ राशन कार्ड में दर्ज हैं।

जो कि नियम विरुद्ध है। कुछ लोग खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने ऐसे परिवारों का चिन्हिकरण कर उनके खिलाफ कार्यवाही का मन बना लिया है। बता दें उत्तराखंड सरकार का मुख्य उद्देश्य पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।

लोगों की शिकायत मिली है कि काशीपुर के ऐसे कई राशन कार्ड हैं, जिनमें मृत व्यक्ति, विदेश में रह रहे लोग व सरकारी नौकरी वाले लोगों के नाम अभी भी दर्ज हैं। ऐसे लोगों को चंडीगढ़ विभाग द्वारा इनको नोटिस जारी किया जा रहा है। – आशुतोष भट्ट, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, काशीपुर

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top