Department

Big Breaking:-उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा: कक्षा एक से आठवीं तक के पाठ्यक्रम में किया जाएगा बदलाव, रूपरेखा तैयार

पाठ्यक्रम में इस बदलाव के साथ सभी पाठ्य पुस्तकों की सॉफ्टकॉपी माध्यमिक शिक्षा निदेशालय को उपलब्ध कराई जाए।

विद्यालयी शिक्षा के कक्षा एक से आठवीं तक के पाठ्यक्रम में अगले शिक्षा सत्र से अधिकतम 30 प्रतिशत का बदलाव होगा। राज्य में नई शिक्षा नीति के तहत राज्य पाठ्यचर्या की रुपरेखा तैयार की गई है।

माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. मुकुल सती ने निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण को लिखे पत्र में कहा, शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा एक से आठवीं की पाठ्य पुस्तकें अधिकतम 30 प्रतिशत बदलाव के साथ तैयार की जा रही हैं।

पाठ्यक्रम में इस बदलाव के साथ सभी पाठ्य पुस्तकों की सॉफ्टकॉपी माध्यमिक शिक्षा निदेशालय को उपलब्ध कराई जाए। राज्य पाठ्यचर्या की रूपरेखा में विषय, पठन-पाठन के दिन, घंटे, पाठ्यक्रम के लक्ष्य, आकलन के तरीके आदि तय किए गए हैं।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top