Department

Big Breaking:-उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस: दो को देहरादून में रात्रि विश्राम करेंगी राष्ट्रपति, तीन को विस में होगा संबोधन

तीन नवंबर को सुबह 11 बजे विधानसभा के विशेष सत्र में राष्ट्रपति का संबोधन होगा। इसके बाद शाम को 5:30 बजे राष्ट्रपति नैनीताल स्थित राजभवन में 125 वर्ष पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो नवंबर को देहरादून स्थित राष्ट्रपति निकेतन में रात्रि विश्राम करेंगी। इसके बाद तीन नवंबर को सुबह विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित करेंगी।

राज्य स्थापना रजत जयंती कार्यक्रम का हिस्सा बनकर विधानसभा के विशेष सत्र में राष्ट्रपति का संबोधन गौरव का क्षण होगा। इससे पहले राष्ट्रपति दो नवंबर को सुबह 11:25 बजे हरिद्वार में पतंजलि विवि के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।

फिर राष्ट्रपति निकेतन में रात्रि प्रवास करेंगी। तीन नवंबर को सुबह 11 बजे विधानसभा के विशेष सत्र में उनका संबोधन होगा। इसके बाद शाम को 5:30 बजे राष्ट्रपति नैनीताल स्थित राजभवन में 125 वर्ष पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगी।

चार नवंबर को राष्ट्रपति सुबह 11:20 बजे कैंचीधाम स्थित नीब करौली बाबा के दर्शन और पूजा में शामिल होंगी। दोपहर को तीन बजे कुमाऊं विवि के 20वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगी।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top