उत्तराखण्ड

Big Breaking:-उत्तराखंड का सिरासु गांव बना फेमस वेडिंग और प्री-वेडिंग डेस्टिनेशन, विदेश की नौकरी छोड़ लौटे युवा कमा रहे लाखों

उत्तराखंड में वेडिंग और प्री-वेडिंग डेस्टिनेशन स्थानीय लोगों के लिए स्वरोजगार के नए अवसर खोल रहे हैं, जिससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिल रहा है।

ऋषिकेश। राष्ट्रीय कबड्डी टीम के पूर्व कप्तान पवन सहरावत के चकराता के पुरोडी टाप में सात फेरे लेने से जनजातीय क्षेत्र जौनसार-बावर का यह क्षेत्र फिर चर्चा में है। नैसर्गिक सौंदर्य से संपन्न और भोलेनाथ की नगरी के रूप में विख्यात ऋषिकेश भी वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में भी पहचान बना रहा है।

पर्वतों की तलहटी और गंगा तट पर विवाह समारोह होना अद्भुत अनुभव है। वेडिंग डेस्टिनेशन और प्री-वेडिंग के जरिए न सिर्फ स्थानीय लोकेशन का देशभर में प्रचार-प्रसार हो रहा है, बल्कि स्थानीय पर्यटन को भी रफ्तार मिल रही है। आज वेडिंग डेस्टिनेशन स्थानीय लोगों के लिए स्वरोजगार के द्वार खोल रहा है।

हर वर्ष औसतन 120 से अधिक वेडिंग

टिहरी जिले के शिवपुरी, नीम बीच, युसूफ बीच व पौड़ी जिले के सिरासु (पौड़ी), गोवा बीच, फूल चट्टी, मोहन चट्टी व नैल एवं बिजनी आदि ऐसे मनोरम स्थल हैं जो वेडिंग डेस्टिनशन के लिए सबसे लोकप्रिय हैं। इन क्षेत्रों में हर वर्ष औसतन 120 से अधिक वेडिंग संपन्न हो रही हैं।

खास बात यह है कि प्री-वेडिंग की संख्या 300 से अधिक हैं। प्री-वेडिंग के लिए यह लोकेशन सबसे उपयुक्त मानी जा रही है। सर्वाधिक वेडिंग व प्री-वेडिंग अप्रैल से जुलाई व सितंबर से अक्टूबर के मध्य हो रही हैं। शीतकाल में नवंबर से फरवरी के मध्य करीब 25 से 30 प्रतिशत मांग शामिल हैं।

सिरासु गांव लोकप्रिय वेडिंग व प्री-वेडिंग डेस्टिनेशन

पौड़ी जिले का सिरासु गांव सबसे लोकप्रिय वेडिंग व प्री-वेडिंग डेस्टिनेशन माना जाता है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि यह ग्रामसभा वेडिंग व प्री-वेडिंग डेस्टिनेशन से हर वर्ष 20 लाख रुपये से अधिक आय अर्जित कर रही है।

प्री-वेडिंग में उपयोग होने वाले कास्ट्यूम, साउंड एंड लाइट, घोड़े, बोट समेत सभी सुविधाएं स्थानीय ग्रामीण किराये पर मुहैया कराते हैं। इससे पूरे गांव के परिवार स्वरोजगार से जुड़कर आर्थिक रूप से सशक्त हो रहे हैं।

यह नवाचार वर्ष 2018 में तात्कालीन एवं वर्तमान ग्राम प्रधान पवित्रा देवी ने शुरू किया था। पूर्व ग्राम प्रधान प्रीतम सिंह ने कहा कि कई युवा ऐसे हैं जिन्होंने विदेश से नौकरी छोड़कर स्वरोजागर को अपनाना बेहतर समझा।

शिव गंगा घाट बनेगा वेडिंग डेस्टिनेशन

स्वर्गाश्रम नगर पंचायत ने भी वेडिंग डेस्टिनेशन के माध्यम से स्थानीय पर्यटन को बढावा देने की पहल की है। इसके लिए नगर पंचायत ने शिव गंगा घाट को वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया है।

नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि घाट का मूल रूप बनाए रखते हुए वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में विकास किया जाएगा। इसका उद्देश्य स्वर्गाश्रम की नैसर्गिक सौंदर्य व आध्यात्मिक शांति के अनुभवों को देशभर में प्रचार-प्रसार करना है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top