Department

Big Breaking:-उत्तरकाशी: चिन्यालीसौड़ पालिकाध्यक्ष का पुल पर चढ़कर विरोध, सभासदों के धरने को बताया षड्यंत्र

चिन्यालीसौड़ पालिकाध्यक्ष मनोज कोहली ने सभासदों के धरने को षड्यंत्र बताते हुए आर्क ब्रिज पर चढ़कर विरोध प्रदर्शन किया।

चिन्यालीसौड़। नगर पालिका चिन्यालीसौड़ के अध्यक्ष मनोज कोहली बुधवार सुबह वर्षा के बीच आठ बजे टिहरी बांध झील के ऊपर बने आर्क ब्रिज पर चढ़ गए हैं। उन्होंने बीते चार दिनों तक चले सभासदों के धरने को षडयंत्र बताया।

आर्क ब्रिज पर चढ़े पालिकाध्यक्ष ने वहीं से इंटरनेट मीडिया में लाइव आते हुए कहा कि सभासदों का धरना राजनीति से प्रेरित व प्रायोजित था, सभासदों ने उनके ऊपर अनदेखी सहित भ्रष्टाचार का आरोप लगाया, जो कि निराधार है।

कहा कि कैबिनेट मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा के दौरे के दौरान पोस्टर लगाने को लेकर भी बेवजह मामले को तूल दिया गया। जबकि उन्होंने सभी को नियमानुसार तय होर्डिंग्स पर ही पोस्टर व बैनर लगाने की अनुमति दी थी।

अपने खिलाफ दिए गए जांच के आदेश पर पालिकाध्यक्ष कोहली ने कहा कि वह हर तरह की जांच के लिए तैयार हैं। लेकिन उनके विरुद्ध दुष्प्रचार नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने पुल से ही जिलाधिकारी से उनके द्वारा तैयार जांच समिति के साथ मौके पर पहुंचने को कहा।

ईओ के स्थानांतरण व लज्जित करने पर भी रोष

कहा कि सभासदों ने उनके ईओ के साथ ही जबर्दस्ती की। उन्होंने ईओ के स्थानांतरण व लज्जित करने पर भी रोष जताया। कहा कि बिना जांच ईओ के स्थानांतरण की बात नहीं उठनी चाहिए थी। कहा कि वह अपना उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं करेंगे, जो भी जांच है वह मौके पर ही करें। अन्यथा वह पुल पर निवस्त्र होकर जायेंगे और अंत में कूद जायेंगे।

बता दें कि बीते दिनों चिन्यालीसौड़ में सभासद व पालिकाध्यक्ष आमने-सामने आ गए थे, सभासदों ने अपनी अनदेखी सहित पालिकाध्यक्ष पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया था,

जो कि धरने के चौथे दिन गत मंगलवार को जिले के प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा के हस्तक्षेप से धरना समाप्त हुआ, जिसमें मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि इसी जांच के आदेश से गुस्साए पालिकाध्यक्ष मनोज कोहली आर्क ब्रिज पर चढ़े हैं।

एसडीएम के मनाने पर भी नहीं माने

पालिकाध्यक्ष मनोज कोहली के पुल के ऊपर चढ़ने की सूचना पर उप जिलाधिकारी देवानंद शर्मा ने मौके पर पहुंचकर उनसे पुल से नीचे उतरकर वार्ता करने को कहा। लेकिन वह नीचे आने को तैयार नहीं हुए। घटना की जानकारी के बाद पुल के नीचे वर्षा के बीच ही स्थानीय लोगों की भीड़ जुटी हुई है। वहीं, पिछले करीब साढ़े चार घंटे से पालिकाध्यक्ष पुल के ऊपर बने हुए हैं।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top