Department

Big Breaking:-प्रदेश के निजी और सरकारी सभी स्कूलों में होगा वंदे मातरम का गायन, शिक्षा निदेशक ने दिए निर्देश

शिक्षा निदेशक ने निर्देश दिए कि स्वतंत्रता आंदोलन की अलख जगाने में राष्ट्रगीत वंदे मातरम का अहम योगदान रहा है। जिसका स्कूलों में सस्वर पूर्ण गायन किया जाएगा।

प्रदेश के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में प्रार्थना सभा के दौरान राष्ट्रगीत वंदे मातरम का गायन होगा। माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ मुकुल सती ने इस संबंध में निर्देश जारी किया है।

उन्होंने कहा, संविधान दिवस 26 नवंबर को 21 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं इसका गायन करेंगे।

शिक्षा निदेशक ने सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को दिए निर्देश में कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन की अलख जगाने में राष्ट्रगीत वंदे मातरम का अहम योगदान रहा है।

जिसका स्कूलों में सस्वर पूर्ण गायन किया जाएगा। इसके गायन के दौरान छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों की शत प्रतिशत उपस्थिति एवं भागीदारी रहेगी।

इसके गायन के लिए जनप्रतिनिधियों, अभिभावकों एवं जन सामान्य को भी आमंत्रित किया जाएगा। शिक्षा निदेशक ने यह भी निर्देश दिए कि कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानियों एवं उनकी प्रथम पीढ़ी व शहीदों के परिजनों को आमंत्रित कर सम्मानित किया जाएगा।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top