क्राइम/दुर्घटना

Big Breaking:-जवानों को लेकर जा रहा वाहन खाई में गिरा, पांच जवान शहीद, कई घायल

पूरे देश के लिए दुखद खबर है. सेना के जवानों को लेकर नियंत्रण रेखा पर स्थित घोड़ा पोस्ट की ओर जा रहा वाहन फिसल कर करीब 350 फुट गहरी खाई में जा गिरा जिसमे पांच जवानों के शहीद होने की खबर है, जबकि करीब 13 जवान जख्मी हैं।

घायलों को निकाल कर पुंछ सैन्य मुख्यालय लाया गया है।

जानकारी मिली है कि कुछ घायलों की हालत गंभीर है। जवानों की शिनाख्त की जानकारी अभी सार्वजनिक नहीं की गई है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार शाम 18 जवानों को लेकर 11 मराठा इन्फैंट्री का ढाई टन वहान ऑपरेशन ड्यूटी पर जा रहा था।

जवानों को नियंत्रण रेखा पर बनोई की घोड़ा पोस्ट तक जाना था। इस बीच करीब 6 बजे घरोआ के पास चालक ने गाड़ी पर नियंत्रण खो दिया और गाड़ी करीब 350 फुट गहरी खाई में जा गिरी।

हादसे की सूचना मिलते ही सेनवि पुलिस की टीम मौके पर पहुंचीं और बचाव कार्य शुरू किया। इस दौरान पांच जवान शहीद हो गए जबकि 13 अन्य घायल हैं।

इन सभी को निकाल कर इलाज के लिए भेज दिया गया है। हादसे में हताहत जवानों के नाम के बारे में अभी जानकारी नहीं मिल सकी है

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top