क्राइम/दुर्घटना

Big Breaking:-दून में घूम रहीं शातिर लड़कियां, हो जाएं सावधान, वरना पड़ेगा पछताना

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में ऐसा कुछ चल रहा है, जिन्हें आप सिर्फ लड़कियां मानकर नजरअंदाज नहीं कर सकते।

हम बात कर रहे हैं, उन शातिर लड़कियों की, जो मौका देखते ही घर में घुस जाती हैं और आपकी कीमती वस्तुओं और नकदी पर हाथ साफ कर चंपत हो जाती हैं।

ताजा मामला निरंजनपुर क्षेत्र के शक्ति विहार का है। यहां जो कुछ हुआ है, यदि वह सीसीटीवी कैमरे में कैद नहीं हुआ होता, तो शायद कोई आसानी से यकीन भी नहीं करता।


कालोनी में एक बंद घर के बाद पहले कुछ देर 03 लड़कियां मंडराती हैं और फिर 02 लड़कियां मौका देखकर गेट फांदने लगती हैं। वहीं, 01 लड़की गेट के बाहर शायद इधर-उधर निगाह रखने के लिए बैठी रहती है।


गनीमत रही कि क्षेत्रीय पार्षद पुंडीर और आसपास के कुछ नागरिकों की सक्रियता से लड़कियां चोरी नहीं कर पाईं। इनमें से रविवार को एक लड़की को पकड़ लिया गया। जिसे पुलिस के हवाले किया गया है।


इसी तरह रविवार सुबह डिस्पेंसरी रोड पर यूनिवर्सल स्टोर संचालक प्रवीण मित्तल के घर पर एक लड़की घुस गई।

उसने वहां से चांदी की कुछ वस्तुओं और अंडरगारमेंट्स पर हाथ साफ कर लिया। यह घटना भी सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top