Department

Big Breaking:-सिवाई के मेठाना तोक में ग्रामीणों ने रोका रेलवे का काम, कहा- विस्फोट से घरों में पड़ रही दरारें

ग्रामीणों का कहना है कि रेलवे कार्य के चलते सुरंग के अंदर विस्फोट किए जा रहे हैं, जिससे उनके घरों में दरारें पड़ने लगी हैं।

चमोली के सिवाई के मेठाणा तोक के अनुसूचित जाति के ग्रामीणों ने रविवार को रेलवे का काम रुकवा दिया है। ग्रामीणों ने टनल के बाहर प्रदर्शन कर धरना दिया। ग्रामीणों ने रोजगार, मंदिर का निर्माण, जल स्रोत सूखने और रेलवे कार्यो से हो रहे भवनों के नुकसान की भरपाई की मांग की।

ग्रामीणों का कहना है कि रेलवे कार्य के चलते उनकी भूमि आदि सब रेलवे ने ले ली है। आज सुरंग के अंदर हो रहे विस्फोट से उनके घरों में दरारें पड़ने लगी हैं। सरकार जहां रेलवे में स्थानीय लोगों को रोजगार में वरीयता देने की बात कर रही है, वहीं, कंपनी ने गांव से मात्र दो लोगों को ही रोजगार दिया है। जबकि गांव का पोराणिक मंदिर आज तक नहीं बन पाया है। 

कई बार रेलवे के अधिकारियों को सूचित करने के बाद भी आज तक इन मांगों पर कोई भी कार्रवाई नहीं हो पाई है, जिससे मजबूरन ग्रामीणों को आंदोलन करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जाती उनका आंदोलन जारी रहेगा। वहीं, रेलवे के अधिकारियों ने ग्रामीणों से वार्ता करने की कोशिश की लेकिन ग्रामीण नहीं माने।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top