Department

Big Breaking:-केदारनाथ धाम के कपाट इस वर्ष कब खुलेंगे ? तिथि और यात्रा को लेकर मंदिर समिति ने शुरू कर दी तैयारियां

विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि 15 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व पर निश्चित की जाएगी। बदरी केदार मंदिर समिति ने इसकी तैयारियां तेज कर दी हैं।

शीतकाल में बाबा केदारनाथ की पूजाएं ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में होती हैं। पंचांग गणना के अनुसार यह तिथि घोषित होगी, जिसके बाद चारधाम यात्रा की तैयारियां भी गति पकड़ेंगी।

रुद्रप्रयाग। विश्व प्रसिद्ध धाम केदारनाथ कपाट खुलने की तिथि महाशिवरात्रि यानी 15 फरवरी को निश्चित की जाएगी। इसको लेकर बदरी केदार मंदिर समिति ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

केदारनाथ की तिथि तय होने के बाद चारधाम यात्रा शुरू करने की तैयारियां तेज हो जाएंगी।

परंपराओं के अनुसार शीतकाल में बाबा केदारनाथ के कपाट बंद होने के बाद नित्य पूजाएं पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ होती हैं। प्रतिवर्ष मंदिर के कपाट खुलने और बंद होने की तिथि निश्चित की जाती है।

ग्रीष्मकाल के लिए कपाट खुलने की तिथि महाशिवरात्रि पर्व पर की जाती है। इस वर्ष 15 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व आ रहा है।

इस दिन ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ पंचांग गणना के अनुसार शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में पंचगाई, हक-हकूकधारियों, मंदिर समिति, तीर्थपुरोहितों व प्रशासन की मौजूदगी में केदारनाथ कपाट खोलने की तिथि घोषित की जाएगी। इसको लेकर मंदिर समिति ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

केदारनाथ मंदिर समिति के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी युद्धवीर पुष्वाण ने बताया कि भगवान केदारनाथ के कपाट खुलने की तिथि महाशिव रात्रि पर्व पर निश्चित की जाएगी।

साथ ही केदारनाथ की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली के शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर से धाम रवाना होने की तिथि भी घोषित की जाएगी। बताया कि मंदिर समिति ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top