Department

Big Breaking:-मसूरी के वैकल्पिक मार्ग का चौड़ीकरण मई से होगा शुरू, जाम से मिलेगी राहत

पर्यटन सीजन और दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के कारण मसूरी में वाहनों का दबाव बढ़ने की आशंका है। इसे कम करने के लिए 23 किमी लंबी लंबीधार किमाड़ी रोड के चौड़ीकरण का काम मई में शुरू होगा।

देहरादून। पर्यटन सीजन सिर पर है और दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के शुरू हो जाने के बाद सरकारी मशनरी की टेंशन और बढ़ गई है।

वजह है पर्यटन सीजन में दिल्ली की तरफ से आने वाला वाहनों का अतिरिक्त दबाव। ऐसे में देहरादून शहर में जाम का सामना करते हुए जब पर्यटक मसूरी की तरफ रुख करेंगे तो हालात और जटिल होने तय हैं।

ऐसे में दबाव को कुछ हद तक कम करने के लिए फिलहाल एकमात्र विकल्प मसूरी का लंबीधार किमाड़ी मार्ग ही है। जिसके चौड़ीकरण की कसरत जोर पकड़ रही है।

लोनिवि प्रांतीय खंड ने टेंडर का एक पड़ाव पार कर लिया है और अब बाकी की औपचारिकताओं को तेजी से पूरा किया जा रहा है। विभाग ने मई माह में धरातल पर चौड़ीकरण कार्य शुरू करने का दावा किया है।

लोनिवि प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार के अनुसार, एलकेडी रोड गढ़ी कैंट क्षेत्र के सप्लाई एरिया से शुरू होती है, जो मसूरी से करीब चार किलोमीटर पहले मसूरी झील के पास मिलता है।

मसूरी के मुख्य मार्ग पर वाहनों का दबाव कम करने के लिए 23 किमी लंबी इस रोड को चौड़ा करने की दिशा में अब सिर्फ कुछ औपचारिकता ही शेष हैं।

अप्रैल माह तक टेंडर प्रक्रिया पूरी करने के साथ ही ठेकेदार के साथ अनुबंध भी गठित कर दिया जाएगा। अधिशासी अभियंता के अनुसार, अगले छह से सात माह में सड़क पूरी तरह तैयार कर दी जाएगी।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top