
महिला कांग्रेस का सीएम आवास कूच
नैनीताल नाबालिक रेप के मामले में आरोपी को सजा की मांग को लेकर मुख्यमंत्री आवास जा रहे कांग्रेस पार्टी के महिला कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोक दिया।


हाथी बड़कला चौकी के पास बैरिकेडिंग लगाकर पुलिस ने महिला कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं को रोक दिया, जिसको लेकर पुलिस और महिला कार्यकर्ताओं के बीच में धक्का मुक्की भी हुई।
महिला कांग्रेस के कार्यकर्ता नैनीताल नाबालिक रेप के आरोपी को सख्त से सख्त सजा देने की मांग कर रही हैं।
कांग्रेस ने महिलाओं के खिलाफ हो रही उत्पीड़न को रोकने की मांग की है और महिलाओं के साथ अपराध कर रहे अपराधियों को सख्त से सख्त सजा देने की महिला कांग्रेस ने पैरवी की है।