Department

Big Breaking:-यमुनोत्री धाम से दर्शन कर लौट रहे महाराष्ट्र के श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ी, हार्ट अटैक से मौत

श्रद्धालु यमुनोत्री धाम से पैदल यात्रा कर लौट रहे थे। इस बीच वह अचानक गिर पड़े। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए महाराष्ट्र के एक श्रद्धालु की हार्ट अटैक से मौत हो गई। यात्री  30 लोगों के ग्रुप के साथ चार धाम यात्रा के लिए आया था l

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर शाम जानकी चट्टी चौकी से नीचे डंडी-कंडी स्टैंड के पास एक व्यक्ति अचानक गिर गए। उन्हें तत्काल पीएससी जानकी चट्टी ले जाया गया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान ज्ञानेश्वर ओकार रोलके(55) पुत्र स्व. ओंकार रोलके निवासी ग्राम कन्हेरी महाराष्ट्र के रूप में हुई।

घटना की पुष्टि करते हुए एस ओ दीपक कठैत ने बताया कि उक्त श्रद्धालु यमुनोत्री धाम से पैदल यात्रा कर लौट रहे थे। इनके साथ उनके मामा के बेटे तथा अन्य ग्रुप सदस्य मौजूद हैं। घटना की आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top