Big Breaking:-धोखेबाज थी तू… मोबाइल फोन पर स्टेटस लगाकर इंजीनियर ने दे दी जान, सगाई टूटने से था परेशान

लालकुआं के अंबेडकर नगर में एक सर्वेयर इंजीनियर विनय प्रजापति (33) ने सगाई टूटने के दर्द से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। उसने अपने मोबाइल पर मंगेतर की फोटो के साथ ‘धोखेबाज थी तू…’ स्टेटस लगाया था। काम से लौटे चचेरे भाई ने दरवाजा बंद पाया, जिसके बाद पुलिस ने शव पंखे से लटका पाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

लालकुआं। शहर के वार्ड नंबर एक स्थित अंबेडकर नगर में रहने वाले एक सर्वेयर इंजीनियर सगाई टूटने का दर्द नहीं झेल पाया। इससे परेशान होकर उसने फंखे के कुंडे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इससे पहले उसने अपने मोबाइल फोन पर सगाई टूटने का स्टेटस भी लगाया था।

जिसमें मंगेतर की फोटो के साथ लिखा था कि धोखेबाज थी तू… बदलगई तू…। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया, जबकि मृतक के स्वजन में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक विनय प्रजापति (33 वर्ष) मूल निवासी ग्राम बख्शी पुरवा नेवी, तहसील नरैनी, जिला बांदा उत्तर प्रदेश बीते एक वर्ष से अपने चचेरे भाई रविंद्र प्रजापति के साथ वार्ड नंबर एक अंबेडकर नगर में किराये के मकान में रह रहा था।

दोनों भाई एयरटेल कंपनी में सर्वेयर इंजीनियर के रूप में कार्यरत थे। बुधवार शाम लगभग 5:30 बजे जब रविंद्र प्रजापति काम से घर लौटा तो उसने दरवाजा खटखटाया, लेकिन भीतर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।

आशंका होने पर उसने पड़ोसियों और मकान मालिक को बुलाया तथा पुलिस को सूचना दी। पुलिस की मौजूदगी में दरवाजा तोड़ा गया, जहां विनय का शव पंखे के कुंडे से लटका मिला।

सूचना पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह राणा मौके पर पहुंचे और फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। समाचार लिखे जाने तक फॉरेंसिक टीम के पहुंचने की प्रक्रिया जारी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

मृतक के भाई के अनुसार, विनय की बांदा की एक युवती से शादी तय हुई थी, लेकिन हाल के दिनों में दोनों के बीच विवाद चल रहा था। इस दौरान उसकी सगाई टूट गई। जिससे वह मानसिक रूप से काफी परेशान था।

आत्महत्या से पहले उसने अपने मोबाइल फोन पर सगाई टूने से जुड़ा स्टेटस भी लगाया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है और सभी पहलुओं पर तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Ad Ad

सम्बंधित खबरें