Department

Big Breaking:-गैंगरेप केस में फरार युवक ने ट्रेन में जहर खाया, रुद्रपुर पुलिस ने पकड़ा

रुद्रपुर: सरस मेला देखकर घर लौट रही महिला से कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे एक आरोपित ने उत्तर प्रदेश के धामपुर स्थित नगीना रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में कथित रूप से जहर खा लिया।

घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया और पूछताछ में उसने रुद्रपुर में दर्ज मुकदमे की जानकारी दी।

इसके बाद रुद्रपुर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और उसे हिरासत में लेकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया…जहां उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

घटना रविवार रात की बताई जा रही है। महिला अपने देवर के साथ गांधी पार्क में आयोजित सरस मेले से लौट रही थी। आरोप है कि रास्ते में साथ चल रहे युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने महिला के देवर करन और उसके परिचित राजा रस्तोगी समेत अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया।

सीओ सिटी प्रशांत कुमार के अनुसार देवर करन को गिरफ्तार कर लिया गया है…जबकि अन्य आरोपितों की तलाश जारी है। पुलिस ने अलग-अलग टीमें गठित कर जांच तेज कर दी

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top