Big Breaking:-हरिद्वार में पड़ोसियों से खूनी संघर्ष में युवक की मौत, आरोपित गिरफ्तार

हरिद्वार के निर्मला छावनी में पड़ोसी से हुए खूनी संघर्ष में एक युवक की मौत हो गई। गाली-गलौज के बाद ईंट से हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया।

हरिद्वार। शहर कोतवाली क्षेत्र के निर्मला छावनी में खूनी संघर्ष में घायल युवक की मौत हो गई। विवाद की शुरुआत गाली-गलौच से हुई।

दूसरे पक्ष ने विरोध करते हुए ईंट से युवक के सिर पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को नाजुक हालत में एम्स रेफर किया गया। जहां उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई।

जिसके बाद हरकत में आई पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर चंद घंटों के भीतर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक, हरिद्वार रेलवे स्टेशन के पीछे स्थित निर्मला छावनी कालोनी में दीपक सक्सेना और सौरभ कौरी के मकान आस-पास हैं।

दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि दीपक सक्सेना ने गाली-गलौच की।

जिस पर सौरभ कौरी आक्रोशित हो गया और ईंट उठाकर दीपक के सिर पर वार कर दिया। जिससे दीपक के सिर में गहरी चोट आई और वह लहुलुहान होकर नीचे गिर गए। आनन-फानन में दीपक को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

डाक्टरों ने तुरंत एम्स रेफर कर दिया। उपचार के दौरान दीपक की मौत हो गई। दीपक के भाई नीरज सक्सेना की शिकायत पर मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस ने आरोपित की तलाश की।

शहर कोतवाल कुंदन सिंह राणा के नेतृत्व में औद्योगिक क्षेत्र चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार की एक टीम ने हिल बाईपास के जंगल में छिपे आरोपित सौरभ कौरी निवासी निर्मला छावनी को गिरफ्तार कर लिया।

सीओ सिटी शिशुपाल नेगी ने बताया कि आरोपित को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Ad Ad

सम्बंधित खबरें