Department

Big Breaking:-सहस्त्रधारा, सेरागांव, कार्लीगाड़ में अतिवृष्टि से हुए नुकसान का जायजा लेते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, आपदा प्रभावितों को हरसंभव मदद का दिया आश्वासन

सहस्त्रधारा, सेरागांव, कार्लीगाड़ में अतिवृष्टि से हुए नुकसान का जायजा लेते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, आपदा प्रभावितों को हरसंभव मदद का दिया आश्वासन

कैबिनेट मंत्री ने राहत शिविर में एसडीआरएफ के जवानों और आपदा प्रभावितो को कराया भोजन

देहरादून, 16 सितम्बर। अतिवृष्टि से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून जनपद के सहस्त्रधारा, सेरागांव, राजपुर के कांठबंगला बस्ती में और कार्लीगाड़ सहित कई प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। दिल्ली प्रवास से लौटते ही मंत्री जोशी सीधे प्रभावित इलाकों में पहुँचे और हालातों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उन्हें भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार संकट की इस घड़ी में पूरी तरह उनके साथ खड़ी है।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि राहत और बचाव कार्यों को युद्धस्तर पर संचालित किया जाए ताकि किसी भी पीड़ित को मदद पाने में देरी न हो।

मंत्री ने सेरागांव में राहत व बचाव कार्यों में जुटी एनडीआरएफ टीम के जवानों और आपदा प्रभावित परिवारों को भोजन भी करावाया। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता प्रभावित लोगों को तुरंत राहत पहुँचाना है और हर सम्भव सहायता मुहैया कराई जाएगी।

इस दौरान भाजपा की प्रदेश मंत्री नेहा जोशी, सेरागांव के पूर्व प्रधान रतन नेगी, संजय सिंह सहित स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top