Department

Big Breaking:-विधानसभा में लगी आग पुलिस ने पाया आग पर काबू

थाना नेहरू कालोनी तथा फायर स्टेशन देहरादून को विधानसभा भवन के द्वितीय तल पर बने कार्यालय में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई।

उक्त सूचना से उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए थाना नेहरू कॉलोनी से पुलिस बल तथा फायर स्टेशन देहरादून से दमकल के वाहन मौके पर पहुंचे।



मौके पर दमकल के दो वाहनों द्वारा विधानसभा कैंटीन के ऊपर द्वितीय तल पर बने कार्यालय में लगी आग पर काबू पाया गया।

आज से कार्यालय के खिड़की और दरवाजों पर लगे परदे जल गए तथा कार्यालय में रखी अन्य सामग्री को आंशिक नुकसान पहुँचा। प्रथमदृष्टया शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगना प्रतीत हो रहा है।

घटना की सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा विधानसभा पहुंचकर उपस्थित अधिकारियों से घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई तथा घटना के कारणों की विस्तृत जांच के निर्देश दिए गए।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top