Big Breaking:-New Year Party के लिए नैनीताल के होटलों को मानना होगा ये नया नियम, डीजे और म्‍यूजिक सिस्‍टम के लिए भी टाइम तय

नैनीताल में नए साल के जश्न के लिए होटलों में विशेष इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन और पुलिस ने थर्टी फर्स्ट पार्टियों के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। शराब पार्टियों के लिए निजी सुरक्षा गार्ड और मेहमानों की जानकारी पुलिस को देनी होगी।

संगीत रात 10 बजे तक ही बजाया जा सकेगा। इस साल अस्थायी बार लाइसेंस लेने वाले होटलों की संख्या में कमी आई है, जो पिछले साल 79 से घटकर 11 हो गई है।

नैनीताल। थर्टी फर्स्ट पर पर्यटकों के पहुंचने को लेकर जिले के तमाम होटलों में विशेष इंतजाम किये गए हैं। साल की विदाई के अवसर पर कोई खलल न पड़े, इसको लेकर प्रशासन व पुलिस ने भी सख्त दिशा-निर्देश जारी किये हैं।

होटलों में लीकर पार्टी अरेंज करने वाले होटल संचालकों को सुरक्षा व्यवस्था बनाने को प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड नियुक्त करने के साथ ही पार्टी में आने वाले मेहमानों की जानकारी संबंधित थाना क्षेत्र को देनी होगी। जिले में थर्टी फर्स्ट के लिए अब तक 11 अस्थायी बार लाइसेंस लिए गए हैं।

थर्टी फर्स्ट के जश्न को लेकर पर्यटन कारोबारियों के साथ ही प्रशासन व पुलिस भी तैयारियों में जुटी है। एसडीएम नवाजिश खलीक ने बताया कि नैनीताल में चुंनिदा होटलों ने तेज आवाज में संगीत बजाने की अनुमति ली है। होटलों व सार्वजनिक स्थलों में रात दस बजे तक ही संगीत बजा सकेंगे, जिसके बाद संगीत बजाने पर कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस की ओर से भी थर्टी फर्स्ट पर लीकर पार्टी आयोजित करने को लेकर विशेष दिशा निर्देश जारी किये गए हैं। एक दिनी लीकर लाइसेंस लेकर पार्टी अरेंज करने वाले होटल संचालकों को पार्टी के स्थान, आने वाले मेहमानों की संख्या, बैठने व फायर सेफ्टी जैसे इंतजाम पूरे कर संबंधित थाना पुलिस को जानकारी देनी होगी।

पार्टी स्थल पर तीन से चार प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड नियुक्त करने होंगे। पार्टी स्थल में पार्किंग, वाहनों के प्रवेश व बाहर निकलने के लिए अलग-अलग गेट हों। कार्यक्रम स्थल पर सीसीटीवी व विद्युत बैकअप रखना अनिवार्य होगा।

अस्थाई बार लाइसेंस लेने वालों की संख्या में आई कमी

जिले में थर्टी फर्स्ट पर होटलों में लीकर पार्टी को लेकर संचालक रुचि नहीं दिख रहे हैं। बीते वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष 25 फीसद होटल संचालकों ने भी अस्थाई लाइसेंस नहीं लिया है। इस वर्ष महज 11 प्रतिष्ठान संचालकों को अस्थाई लाइसेंस जारी किया गया है,

जबकि बीते वर्ष यह आकड़ा 79 था। आबकारी निरीक्षक धीरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि जिले में पांच लाइसेंस रामनगर, दो नैनीताल व दो हल्द्वानी के लिए जारी किये गए है।

जिले में 11 प्रतिष्ठानों ने लिया अस्थायी बार लाइसेंस

जिले में थर्टी फर्स्ट पर होटलों में भी जमकर जाम छलकेंगे। आबकारी विभाग की ओर से 11 होटलों को अस्थायी बार लाइसेंस जारी किये गए हैं। आबकारी निरीक्षक धीरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि पांच लाइसेंस रामनगर, दो नैनीताल व दो लाइसेंस हल्द्वानी के लिए जारी किये गए है।

Ad

सम्बंधित खबरें