
गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने केंद्रीय बजट 2026-27 को ‘विकसित भारत’ की ठोस कार्ययोजना बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट केवल घोषणाओं तक सीमित न होकर जमीनी बदलाव लाने वाला है। बजट में हर वर्ग,
क्षेत्र और नागरिक को अवसर व संसाधन देने का रोडमैप है, जिसमें मैन्युफैक्चरिंग, इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वास्थ्य, पर्यटन, ग्रामीण विकास, एआई और महिला सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान दिया गया है। यह 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को साधने वाला दूरदर्शी दस्तावेज है।
देहरादून। गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026-27 यह स्पष्ट संदेश देता है कि ‘विकसित भारत’ अब केवल एक सपना नहीं, बल्कि ठोस कार्ययोजना के साथ साकार होती वास्तविकता है।
उन्होंने कहा कि यह बजट घोषणाओं तक सीमित न रहकर जमीनी स्तर पर बदलाव लाने वाला विजन प्रस्तुत करता है।
बलूनी ने कहा कि बजट में हर वर्ग, हर क्षेत्र और हर नागरिक को अवसर, संसाधन और आत्मविश्वास देने का व्यापक रोडमैप शामिल है। मैन्युफैक्चरिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर के सुदृढ़ीकरण से लेकर स्वास्थ्य, पर्यटन और ग्रामीण विकास तक, यह बजट समग्र विकास को गति देने वाला है।
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक्नोलाजी और नवाचार को बढ़ावा देकर युवाओं को भविष्य के लिए तैयार करने की दिशा में भी ठोस पहल की गई है।
उन्होंने कहा कि खेल, कृषि, महिला सशक्तिकरण और किसानों की आय बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया गया है, जिससे समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचेगी।
यह बजट 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को साधने वाला दूरदर्शी दस्तावेज है। बलूनी ने इस बजट के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एवं उनकी टीम का आभार व्यक्त किया।








