Department

Big Breaking:-विधायक आदेश चौहान सहित छह लोग दोषी करार, सीबीआई कोर्ट ने सुनाई एक साल की सजा

देहरादून

विधायक आदेश चौहान सहित छह लोग दोषी करार, सीबीआई कोर्ट ने सुनाई एक साल की सजा

देहरादून: उत्तराखंड की राजनीति से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है।भाजपा के रानीपुर विधायक आदेश चौहान को सीबीआई कोर्ट ने दोषी करार देते हुए एक साल की सजा सुनाई है। उनके साथ उनकी भतीजी दीपिका और चार अन्य लोग भी दोषी पाए गए हैं।


इस केस में तीन पुलिसकर्मी भी शामिल थे, जिनमें से एक की पहले ही मृत्यु हो चुकी है।

जबकि बाकी दो पुलिसकर्मी, दिनेश और राजेंद्र, को भी कोर्ट ने एक साल की सजा सुनाई है।

यह मामला मारपीट से जुड़ा हुआ है, जो कि दहेज उत्पीड़न के विवाद से शुरू हुआ था।

विधायक आदेश चौहान की भतीजी दीपिका के पति मनीष की शिकायत के बाद हाईकोर्ट ने इस पूरे मामले की जांच सीबीआई को सौंपी थी।

सीबीआई की जांच के बाद मामला कोर्ट में पहुंचा, जहां पर्याप्त सबूत मिलने पर कोर्ट ने सभी आरोपियों को दोषी ठहराया और एक-एक साल की सजा सुनाई

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top