Department

Big Breaking:-सीएम धामी की अहम बैठक दिए ये निर्देश

शासकीय आवास पर बैठक के दौरान उच्चाधिकारियों को प्रदेश में अध्यस्त पाकिस्तानी नागरिकों का चिन्हीकरण कर उनको तत्काल प्रभाव से वापस भेजने की कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए।

कूटरचित अभिलेखों के आधार पर सरकारी योजनाओं का लाभ ले रहे लोगों के चिन्हीकरण में भी तेजी लाते हुए उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

अधिकारियों को प्रदेश में चल रहे सत्यापन अभियान में भी तेजी लाने के निर्देश दिए। किराएदारों का सत्यापन न कराने वाले लोगों पर अर्थदंड लगाया जाए।

प्रदेश में 30 अप्रैल से चारधाम यात्रा शुरू होने जा रही है।

ऐसे में अधिकारियों को पहलगाम में हुए आतंकी हमले को देखते हुए चारधाम यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने हेतु निर्देशित किया है।

यात्रा मार्ग पर यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे तो उसे तुरंत हिरासत में लिया जाए। साथ ही,

आम जनता को सतर्क रहने के लिए जागरूक करने समेत संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी के लिए टोलफ्री नंबर जारी करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top