उत्तराखण्ड

Big Breaking:-बैंड बाजा बारात नहीं सादगी से की इस IAS अधिकारी ने शादी


बैंड बाजा बारात नहीं


सादगी से की इस IAS अधिकारी ने शादी
DM चमोली के विवाह के गवाह बने भगवान गोपीनाथ, चर्चाओं में IAS संदीप तिवारी की सादगी भरी शादी


डीएम चमोली डॉक्टर संदीप तिवारी की शादी बनी चर्चा का विषय

अपनी शादी के लिए सामान्य इंसान कई महीनों की तैयारी करता है लेकिन वहीं चमोली डीएम ने अपनी दिनचर्या में से ही समय निकालकर सामान्य तरीके से पहले कोर्ट मैरिज की, फिर डॉ पूजा के साथ परिणय सूत्र में बंधकर भगवान गोपीनाथ का आश्रीवाद लिया‌

भगवान गोपीनाथ का डीएम चमोली ने आशीर्वाद लिया. पत्नी पूजा डालाकोटी के साथ आशीर्वाद लेने पहुंचे थे.

चमोली जिलाधिकारी संदीप तिवारी की अब चर्चा जिले में खूब हो रही है. उनका मानना है कि शादी दो परिवारों का मिलन और विचारों का मिलन है. इसलिए उन्होंने पहले कोर्ट में शादी की और‌ उसके बाद दोनों ही पति-पत्नी बड़ी सादगी के साथ भगवान गोपीनाथ के दर्शनों के लिए पहुंचे

जिसकी वजह से उनकी शादी चर्चा का विषय बन गई है।अपनी कार्यशैली से जनता के दिलों में घर कर चुके डीएम ने एकबार फिर लोगों का दिल जीत लिया है।
लोगों का कहना है कि भविष्य में युवाओं को भी उनसे प्रेरणा लेने की आवश्यकता है. शादी की चकाचौंध से दूर अपने रीति-रिवाज और भगवान को साक्ष्य मानकर अपने दांपत्य जीवन की शुरुआत करनी चाहिए.


नवविवाहित जोड़े को ढेरों शुभकामनाएं।
भगवान बद्री केदार आपके ऊपर सदैव कृपा बनाए रखें।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top