उत्तराखण्ड

Big Breaking:-बेखौफ बदमाश…शिवालिक नगर की पॉश कॉलोनी में मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से बाइक सवार ने झपटी चेन

पुलिस ने एक दिन पहले ही सोशल मीडिया पर दावा किया था कि शहर में गश्त बढ़ाई गई है, और लोग बेफिक्र होकर मॉर्निंग वॉक कर सकते हैं। आज ही यह घटना हो गई।

हरिद्वार में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। आज शिवालिक नगर की पॉश कॉलोनी में मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से बाइक सवार बदमाश ने चेन झपट ली। महिला ने शोर मचाया लेकिन जब तक बदमाश फरार हो गए। लेकिन यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

जानकारी के अनुसार, घटना शिवालिक नगर के लीलावती हॉस्पिटल के पास की है। पुलिस ने एक दिन पहले ही सोशल मीडिया पर दावा किया था कि शहर में गश्त बढ़ाई गई है, और लोग बेफिक्र होकर मॉर्निंग वॉक कर सकते हैं। ऐसे में रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई वारदात से पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। 

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top