Department

Big Breaking:-चलती गाड़ी की खिड़की से बाहर निकल,छत पर चढ़कर हुड़दंग करने वाले 5 युवक की दून पुलिस ने निकाली जवानी की खुमारी,5 गाड़ियां सीज

देहरादून-: सड़क पर चलती तेज रफ़्तार गाड़ी में खिड़कियों से बाहर निकल व गाड़ियों की छतों पर बैठकर हुड़दंग करने वाले 5 युवको की दून पुलिस ने जवानी की खुमारी उतारते हुए कार्यवाही की है।

सोशल मीडिया पर कल वायरल होते एक वीडियो में कुछ बरातियों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था,जिसमे वीडियो में कुछ युवक कारों के ऊपर बैठकर,

खिड़कियों से बाहर निकलकर सड़क पर हो हल्ला व हुड़दंग करते हुए जा रहे थे व अपने साथ ही दूसरों की जान जोखिम में डाल रहे थे। कप्तान अजय सिंह द्वारा स्वयं स्व उक्त वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस टीम को वीडियो में दिख रहे युवको पर कार्यवाही करने को कहा।

जिस पर पुलिस द्वारा एक्शन करते हुए वीडियो में दिख रहे वाहनो के सम्बंध में जानकारी करते हुए 03 चौपहिया वाहनों यूके07 एफ एस 1864 क्रेटा, यूके16 डी 0317 फॉर्च्यूनर, यूके16 ए 1786 स्कॉर्पियो एवं दो मोटरसाइकिल यूके07 डीई 9584 बुलेट व यू ए 07 के 9650 हीरो स्प्लेंडर सहित कुल 05 वाहनों को सीज किया गया तथा वाहन चालकों के विरुद्ध पुलिस एक्ट में वैधानिक कार्यवाही करते हुए5 युवको

1-शादाब शफी पुत्र नफीस शफी निवासी ग्राम परवल शिमला बायपास रोड देहरादून


2-  विनय चमोली पुत्र राजपाल सिंह निवासी नयागांव देहरादून


3-  साहिल खान पुत्र नौशाद खान निवासी ग्राम परवल शिमला बाईपास रोड देहरादून 


4-  फुरकान पुत्र लतीफ निवासी नयागांव ग्राम परवल शिमला बाईपास रोड देहरादून 


5- इकराम पुत्र इखलाख निवासी ग्राम परवल शिमला बाईपास देहरादून, को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ कार्यवाही की जा रही है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top