उत्तराखण्ड

Big Breaking:उत्तराखंड में एक साथ पहुंच रहे एनएसए अजित डोभाल और सीडीएस जनरल सुब्रमणि, ये दौरा है खास-

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल और सीडीएस जनरल एनएस राजा सुब्रमणि 19 सितंबर को लैंसडौन स्थित गढ़वाल राइफल्स मुख्यालय पहुंचेंगे। वे अग्निवीरों से संवाद करेंगे और सैन्य गतिविधियों की जानकारी लेंगे।

लैंसडौन। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोभाल और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल एनएस राजा सुब्रमणि 19 सितंबर को लैंसडौन पहुंचेंगे।

गढ़वाल राइफल्स के मुख्यालय पहुंचने पर दोनों वरिष्ठ अधिकारियों का सैन्य परंपराओं के अनुरूप गर्मजोशी से स्वागत किया जाएगा। दोनों अधिकारियों के दौरे को लेकर सेना की ओर से व्यापक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

सेना की ओर से व्यापक तैयारियां

19 सितंबर को दोनों अधिकारियों का लैंसडौन में रात्रि प्रवास भी रहेगा। इस दौरान वे गढ़वाल राइफल्स के अग्निवीरों से मुलाकात कर उनसे संवाद करेंगे। साथ ही सेना की ओर से संचालित विभिन्न गतिविधियों का भ्रमण कर सैन्य गतिविधियों और तैयारियों की जानकारी लेंगे।

बता दें कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल का गढ़वाल राइफल्स के मुख्यालय लैंसडौन का यह पहला दौरा है। उनके पहली बार रेजिमेंटल सेंटर पहुंचने को लेकर गढ़वाल राइफल्स के अधिकारियों और जवानों में खासा उत्साह है।

वहीं, सीडीएस जनरल एनएस राजा सुब्रमणि का भी गढ़वाल राइफल्स के साथ विशेष रेजिमेंटल जुड़ाव रहा है। दोनों वरिष्ठ अधिकारियों के दौरे को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top