अर्धकुंभ से पहले हरिद्वार में बदलेगा कई जगहों का नाम: चमगादड़ टापू होगा गंगाद्वीप, रोड़ी बेलवाला बनेगा हरि वन
नगर निगम हरिद्वार की बोर्ड बैठक में शहर के कई क्षेत्रों के नाम बदलने सहित महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा होगी।
हरिद्वार। नगर निगम हरिद्वार की बोर्ड बैठक सोमवार 28 सितंबर को ऋषिकुल आडीटोरियम में प्रस्तावित है।
बैठक में शहर के विभिन्न क्षेत्रों के प्रचलित नाम बदलने से लेकर पार्किंग, विज्ञापन, अतिक्रमण, यातायात व्यवस्था और निगम की संपत्तियों के उपयोग से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा होगी। एजेंडे में शामिल प्रस्तावों को बोर्ड की मंजूरी मिलने के बाद शहर के कई क्षेत्रों के नाम बदलने की प्रक्रिया आगे बढ़ सकती है।
नगर निगम के एजेंडे के अनुसार चमगादड़ टापू का नाम गंगा द्वीप, रोड़ी बेलवाला का हरि वन, गड्ढा पार्किंग का अलकनंदा पार्किंग, उत्तम बस्ती का उत्तम नगर और कबाड़ी बस्ती का सुंदर बस्ती किए जाने का प्रस्ताव रखा गया है।